

नर्मदापुरम / कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक वी. वी. श्रीनिवास के राजा भोज विमानतल भोपाल में कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के जिला उपाध्यक्ष फैजान उल हक, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आयुष्मान अवस्थी, अफजल सिद्दीकी, ललित मौर्य आदि पदाधिकारियों ने श्रीनिवास का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगठन की गतिविधियों एवं कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय के साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

