
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में निर्मित फिल्म द नर्मदा स्टोरी आबुधाबी में आयोजित होने वाले आईफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की फिल्मों की कतार में शामिल हो गई हैं।इस फिल्म में नर्मदापुरम को देखा जा सकेगा। साथ ही नर्मदापुरम में रहने वाले फिल्म अभिनेता, सिंगर,ओर पत्रकार शरद सिंह, को अब यूएई के रूपहले पर्दे पर देखा जा सकेगा। बताया गया कि दरअसल नर्मदापुरम में बनी फीचर फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का चयन अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2027 के लिए किया गया हैं।जिसमें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अभिनेता गायक शरद सिंह का चयन किया गया हैं। जिसे आयोजकों ने वोटिंग के लिए अपनी वेबसाइड पर डाला हैं।जिस पर वोटिंग जारी हैं यह पहला मौका होगा जब नर्मदापुरम का कलाकार, देश से बाहर, नर्मदापुरम का नाम रोशन करेगा। शरद सिंह ने बताया कि यह द नर्मदा स्टोरी की पूरी टीम के लिए खुशी और गर्व की बात,हैं उनकी मेहनत को सम्मानित किया जा रहा हैं।उनके लिय गर्व का पल हैं उनका नाम नॉमिनिस मैं शामिल हैं इस मौके पर शरद सिंह को उनके मित्रगणों के बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं । नर्मदापुरम में अभिनेता शरद सिंह के फैंस के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

