
नर्मदापुरम / समेरिटन्स विद्यालय संदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी के प्राइमरी विभाग के बच्चों का वार्षिक खेल महोत्सव आरोह मंगलवार को भी जारी रहा। महोत्सव के दूसरे दिवस नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का जलवा जमकर विखेरा। इस दौरान बच्चों की विभिन्न प्रकार की रेस के अलावा कई मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया।
इसके अलावा द्वितीय दिवस प्रथम दिवस के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष शर्मा, प्रभारी निधि शुक्ला, मैनेजर शिखा खम्परिया, विक्रांत खम्परिया चंदन मंडल, सत्यजीत शर्मा, अंशु गौर आदि उपस्थित रहे।
खेल महोत्सव के दौरान विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों डॉक्टर सचिन खम्परिया, विनोद साहू, सुमिला यादव, वैशाली तिवारी, श्रेयाश पांडे, एवं कमलेश संतोरे की सक्रियता सतत बनी हुई है।

