
नर्मदापुरम / कॉमनवेल्थ महिला सांसद (सीडब्ल्यूपी) इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन पहली बार भारत में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर बेंगलुरु में विधानमंडल में 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया सम्मिलित होकर महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगी।
कॉन्फ्रेंस में देशभर की महिला जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कॉमनवेल्थ देशों की महिला सांसद भी भाग ले रही हैं। इसमें महिला सशक्तिकरण, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया का कहना है कि यह मंच महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने का अवसर है। मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उनके सशक्तिकरण के प्रयासों को भी वे इस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत करेंगी।

