
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष वशिष्ठ ने देवउठनी ग्यारस 20 नवंबर 2026 को जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इस दिन बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह होने की संभावना है, जिसमें बाल विवाह की आशंका रहती है। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 और स्थानीय कंट्रोल रूम पर तत्काल शिकायत करें। साथ ही http://wcd.gov.in पर बने ‘बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल’ पर भी सूचना दी जा सकती है।

