
नर्मदापुरम / थाना देहात जिला नर्मदापुरम के अपराध कमांक 351/24 अंतर्गत धारा 118(1),109 103(1) बीएनएस के आधार पर सत्र प्रकरण कमांक में सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् के न्यायालय में दिनांक 16-नवम्बर-2026 को निर्णय पारित किया गया। जिसमें धारा 103 (1) बीएनएस के अंतर्गत आरोपी योगेश संतोरे आ. भगवानदास को आजीवन कारावास एवं 2000/- के अर्थदंड से दडित किया गया। अर्थदंड की राशि अदायगी में व्यतिकम पर छः माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताए जाने के आदेश दिए गए। प्रकरण अभियोजन की तरफ से पैरवी शैलेन्द्र कुमार गौर लोक अभियोजक शासकीय अभिभाषक द्वारा की गई ।
लोक अभियोजक श्री गौर द्वारा बताया गया कि फरियादी आरती संतोरे पति योगेश संतोरे के द्वारा देहाती नालसी में मृत्यू पूर्व कथन में बताया गया कि वह मीनाक्षी चौक आईटीआई की रहने वाली है, मेरा विवाह चार साल पहले योगेश संतोरे के साथ हुआ था। दिनांक 16.07.24 शाम को भोपाल से नर्मदापुरम् आई थी तभी मेरे पति योगेश संतोरे ने मुझसे कहा कि तुमको तुम्हारी मौसी के यहा छोड़ देता हूं फिर मेरा पति योगेश मुझे उसकी एक्टिवा से लेकर जाने लगा जैसी ही हम लोग रात 11.00 बजे ग्राम कुलामडी रोड के पास पहुंचे तभी मेरे पति ने वहां पर गाडी रोक दी और मुझसे विवाद करने लगा तब मैने उसे विवाद करने से मना किया तो उसने उसके पास से चाकू निकालकर मुझे मारा, जिससे मुझे गले के पास व हाथ पर चोट आई फिर मेरे पति ने मेरे उपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी, जिससे मैं जल गई थी, फिर मेरा पति योगेश वहा मुझे छोडकर भाग गया । फिर मैं ग्राम कुलामडी के पास रोड से पैदल चलकर केदारनाथ सिटी के पास आ गई जहां मैने वहा खडे गार्ड को घटना के बारे में बताया था। फिर वहा पुलिस आ गई जो मुझे लेकर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां मेरा ईलाज चला था। ईलाज के दौरान फरियादी आरती संतोरे की मृत्यु हो गई । उक्त रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त योगेश संतोरे के विरूद्ध अपराध कमांक 351/24 धारा 118 (1) 109,103 (1) बीएनएस की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकरण की सुनवाई सेशन न्यायाधीश के समक्ष की गई।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से 21 साक्षियों के कथन लेखबद्ध कराए गए जिनके कथनों पर विश्वास करते हुए अभियुक्त योगेश संतोरे आ. भगवानदास संतोरे को धारा 103(1) बीएनएस के तहत आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया ।

