
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश में जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगी है उसे अनिवार्यता करने हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई में मध्य प्रदेश शासन को सभी जिलों में सभी वाहनों पर जिन पर अभी तक एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगी है, उन वाहनों में लगाने के आदेश दिए हैं, लेकिन उसके बाद भी आज भी कई बस, ट्रक एवं दो पहिया वाहन बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट लगे ही दौड़ रहे हैं, वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट के लगने से कई फायदे हैं। जबकि कई गाड़ियों में अभी भी पुरानी नंबर प्लेट ही लगी हुई है। साथ ही कई चार वाहन ऐसे भी दौड़ रहे हैं जिनमें पुलिस लिखा है और काली फिल्म लगी है जो कि नियम विरुद्ध है। आखिर यह किन रसूखदार की गाडियां है जिन्होंने पुलिस भी लिखा रखा है और काली फिल्म भी लगा रखी है। अगर चार पहिया वाहनों की चेकिंग हो तो यह वहां जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे और साथ ही कई वाहनों पर नंबर प्लेट के ऊपर पद नाम लिखी प्लेट भी लगी है, इन गाड़ियां पर कब होगी कार्यवाही।

