
नर्मदापुरम / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा सम्भाग प्रभारी कांतदेव सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्भाग प्रभारी नीलेश कौशल, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, योगेश साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्य सभा सांसद माया नरोलिया, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, डाक्टर सीतासरन शर्मा, विजय पाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामजीवन साध ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
कार्यकारिणी में विधायक प्रेमशंकर वर्मा के करीबी एवं वरिष्ठ युवा नेता दिनेश मेहतो को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री मेहतो संगठन के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से हैं। इन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सरताज सिंह एवं वर्तमान विधायक प्रेमशंकर वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव है। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले श्री मेहतो को संगठन में यह दायित्व मिलने से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जिले में और मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष रामजीवन साध द्वारा उन पर भरोसा जताए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में भाजपा केसला मण्डल प्रभारी ज्योति चोरे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरदा जिला प्रभारी अशोक साहू, रितेश जेन, पंकज चोरे, रामसेवक रावत, अश्वनी चौधरी, अर्चना मेहतो, राजेंद्र साध, विवेक साध, रिषी कांत पटवा, सीमा कासदे, प्रमेश मालवीय, रामकिशोर साध, सुशील बरखडे, गंगाराम कलमे, अजय साहू, गणेश पगारे, सुनील नागले, चंद्रकांत चोरे, प्रशांत चावड़ा, अमित चौधरी, तासू चौधरी, धीरज यादव, यश पवार सहित सभी नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जन ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

