
नर्मदापुरम / इटारसी के कृषि उपज मंडी के व्यापारियों द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन दी पार्क रिसोर्ट में किया गया। इसके आयोजक द ग्रेन मर्चेंट एवं न्यू ग्रेन एंड ऑयल सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन थे।
कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यापारी एकता एवं पारदर्शी व्यापार के विषय में चर्चा की गई और एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। व्यापारियों द्वारा सुंदर भजनों एवं गानों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वरुचिभोज किया।
इस अवसर पर विधायक सीतासरण शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी सहित मंडी के समस्त व्यापारी एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।

