


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् श्रीमति तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार दिनांक 15.11.2026 को न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत “न्याय के लिए दौड़” (Run for Justice) मैराथन का आयोजन जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम् में किया गया। जिसमें श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विजय पाण्डे, मनोज कुमार विशेष न्यायाधीश, दिनेश कुमार नोटिया जिला न्यायाधीश, दीपक चौधरी जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोज अख्तर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती मधुबाला सोलंकी राजपूत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती दिव्या मित्तल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री स्वाति कौशल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दीपक कनेरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती श्रीति अतुलकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नर्मदापुरम्, अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी, उपस्थित अधिवक्तागण सहित पुलिस प्रशासन, कॉलेज एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं मैराथन “न्याय के लिए दौड में सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला नोडल अधिकारी, नशा मुक्ति अभियान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम् महेश विश्वकर्मा सम्मिलित हुये। समस्त प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं टोपी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों, छात्रावासों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज में न्याय, समानता, विधिक जागरूकता एवं नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन दौड़ के समापन पर आयोजित पुरूस्कार वितरण समारोह में माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा प्रतियोगिता मे मैराथन दौड़ पुरूष वर्ग में प्रथम ओमप्रकाश भलावी, द्वितीय सागर केवट एवं तृतीय स्थान पर अजय कलमें रहे। इसी प्रकार मैराथन दौड़ महिला वर्ग में प्रथम सुश्री दीपा अहिरवार, द्वितीय आरती यादव एवं तृतीय स्थान पर सविता टेकाम प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में विधिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया एवं न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अभियान बनाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए निःशुल्क विधिक सहायता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “न्याय एवं विधिक जागरूकता एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार है।”
दीपक चौधरी जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम् द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से योगदान देने के संबंध में पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया गया।

