

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के सीताराम मंदिर में अन्नकूट उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया। राम दरबार को भी विशेष रूप से सजाया गया एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई।
भगवान श्री राम, लक्ष्मण और जानकी मैया को सुंदर पोशाक एवं आभूषण धारण कराए गए एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
तत्पश्चात भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी मैया की महाआरती गाजे बाजे के साथ की गई। इस खुशी के अवसर पर पटाखे, अनार, चकरी, फुलझड़ी चलाई गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट उत्सव पर भगवान के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की
इस अवसर पर पी.डी. सारडा, संपत सारडा, नरेंद्र सारडा, ओमप्रकाश सारडा, श्याम सुंदर सारडा, विनीत राठी, चंद्रगोपाल तोशनीवाल, जगदीश राठी, सुरेश खडलोया, सचिन माहेश्वरी, दीपक राठी, हरि खडलोया, प्रकाश साबू, प्रदीप टावरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

