
नर्मदापुरम / शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया शाला परिसर में “बाल मेला” का आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजन-पानी पुरी, भेलपुरी, इडली सांभर, चाट, छोले भटूरे आदि के स्टाल लगाए गए। विद्यालय के स्टाफ के साथ शासकीय महाविद्यालय डोलरिया का स्टाफ तथा विद्यार्थी भी इस मेले में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा मार्गदर्शन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती ज्योति खन्ना द्वारा तथा संचालन शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया।

