
नर्मदापुरम / स्वच्छता के साथ-साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगरपालिका के अतिक्रमण दल ने भी सख्त रुख अपनाया। अभियान के दौरान मीनाक्षी चौक स्थित अग्रवाल शॉपिंग मॉल द्वारा सड़क पर कचरा फैंकने और गंदगी फैलाने को लेकर 2000/- रुपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही भवन निर्माण संबंधि दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु नोटिस जारी किया गया है। स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में की जा रही है।
दल के सदस्य शेख सिकंदर ने बताया कि एनएमवी कॉलेज से लेकर पानी की टंकी, नेहरू पार्क और एसपी ऑफिस तिराहे तक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क अवरुद्ध करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 10 ठेले संचालकों, फास्टफूड और सब्जी विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में गंदगी न करने की सख्त हिदायत दी गई।

