
नर्मदापुरम / शहर के खिलाड़ी यश बाथरे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नर्मदापुरम सहित देश का नाम रोशन किया है। दुबई में चल रही एशियन मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथल, ट्रायथल और लेजर रन चैंपियनशिप में यश ने दोहरी सफलता पाई। चैंपियनशिप के पहले दिन 12 नवंबर को लेजर रन के व्यक्तिगत मुकाबले में यश ने रजत पदक जीता। टीम इवेंट में भी यश के प्रदर्शन से भारत ने चैंपियनशिप अपने नाम की। यश की उपलब्धि पर शहर के खेल जगत में खुशी है।

