

नर्मदापुरम / सतवासा / किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार द्वारा मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया।
मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और खेलों के आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनका अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक अनिल यदुवंशी, प्राचार्य सीमा तोमर, उपप्राचार्य रजनी यदुवंशी सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

