

नर्मदापुरम / गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखन नगर द्वारा संचालित भारत उदय गुरुकुल स्कूल गूजरवाड़ा में खुशियां खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों की सौगात के साथ शनिवार को बाल मेले का शानदार आगाज हुआ। अतिथियों ने रिबिन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों का उत्साह वर्धन किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का पूजन कर शिक्षक विजयशंकर यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। धरमदास साधराम ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ टीम वर्क व्यापार की समझ ईमानदारी और संवाद की कला विकसित होती है। इस अवसर पर जगदीश बाबू, स्वतंत्रता सेनानी वर्मा परिवार से दीपक वर्मा, संजय वर्मा, अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, सचिव मनोज कुमार परसाई, रीता यादव, प्राचार्य वीरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, रक्षा यादव, वैशाली चौरे, यशोदा यादव, आशिया, चन्द्रमोहन यादव, किशोर कहार, दुष्यंत यादव, संतोष यादव, नारायण यादव, प्रेम यादव, अर्जुन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

