

नर्मदापुरम / इन दिनों शहर में सीवर लाइन का काम लगभग समाप्ति की ओर है। लेकिन सीवरेज लाइन कंपनी के द्वारा किया गया कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसे लेकर कलेक्टर ने हाल में ही अधिकारियों के साथ बैठक की है। पूरे शहर में सीवरेज लाइन बिछाने वाली कंपनी ने रोड के रेस्टोरेशन को इस तरह किया गया है, कि वह कुछ दिनों में ही रिपेयरिंग रोड लेवल से नीचे बैठ जाती है, जिसकी वजह से यातायात में दिक्कत होती है। हद तो इस बात की है कि सर्किट हाउस चौराहा पर जहां पर बड़े-बड़े अधिकारियों, नेताओं का आना लगा रहता है, उस चौराहे पर सीवर लाइन के रेस्टोरेशन के बाद हुए गड्ढे को आज तक नहीं रिपेयर किया जा रहा है, इससे बड़ी लापरवाही विभाग की क्या होगी। या किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है विभाग । अक्सर यहां से जिला अस्पताल या अन्य अस्पताल में मरीज को एंबुलेंस ले जाती रहती है।

