
नर्मदापुरम / इटारसी में बाल दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अधिवक्ता सिद्धार्थ आर्य ने जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया तथा आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने अपने स्कूली जीवन की यादें साझा करते हुए बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और नियमित विद्यालय जाने, मेहनत करने तथा जीवन में बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।
सिद्धार्थ आर्य ने कहा, “हर बच्चे को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। किसी बच्चे का भविष्य उसकी आर्थिक परिस्थितियों से नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा और अवसरों से तय होना चाहिए।”

