
इटारसी / 70वीं राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर सावरकर स्टेडियम, पुरानी इटारसी में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती माया नारोलिया सांसद राज्यसभा ने की ।
विशिष्ट अतिथि श्री सोलंकी जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति स्कूल शिक्षा नर्मदापुरम, अरुण शर्मा अध्यक्ष जिला आर्चरी संघ नर्मदा पुरम, जयकिशोर चौधरी, मयंक महतो, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मुकेश चंद्र मैना सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 9 संभागों ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, रीवा, सागर, जबलपुर, उज्जैन सहित जनजातीय कार्य विभाग एवं नर्मदापुरम संभाग के लगभग 480 खिलाड़ी तथा 100 ऑफिशियल सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित गणमान्य सभी अतिथियों के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।
विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों से खुली प्रतिस्पर्धा में खेल भावना के साथ आर्चरी प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री शर्मा के द्वारा उद्बोधन में सभी बच्चों से सभी विधाओं में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में आगे आकर अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद ने विभिन्न संभागों से आए हुए सभी बालक बालिकाओं को इटारसी नगर में अपने खेल में जौहर दिखाने के लिए प्रेरित किया और बालिकाओं को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सभी खेलों में आगे आकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। ध्वज के समक्ष खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई गई तथा प्रतियोगिता की विधिवत घोषणा मास्टर ऑफ सेरेमनी श्री अरविंद शर्मा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरानी इटारसी की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर विकासखंड खेल प्रभारी बख्तावर खान द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल को प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के परिणाम…..
उद्घाटन समारोह के पश्चात बालिका अंडर-14 आयु वर्ग की इंडियन राउंड स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें 30 मीटर सिंगल राउंड एवं 30 मीटर सेकंड राउंड के परिणाम निम्नानुसार रहे।
30 मीटर सिंगल राउंड….
प्रथम स्थान – राजविका सिंह, रीवा संभाग,
द्वितीय स्थान – पावनी, जबलपुर संभाग,
तृतीय स्थान – मानवी, सागर संभाग।
30 मीटर सेकंड राउंड…..
प्रथम स्थान – राजविका सिंह, रीवा संभाग,
द्वितीय स्थान – पावनी, जबलपुर संभाग,
तृतीय स्थान – मानवी, सागर संभाग।
प्रतियोगिता में उपस्थित अधिकारी एवं निर्णायक…..
जिला खेल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु दीपक चंद्रोल, राजेंद्र नामदेव, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल से फील्ड ऑफिसर लोकेंद्र सिंह तोमर एवं रामरुद्र पटेल उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त निर्णायक एवं तकनीकी अधिकारियों में अश्वनी मालवीय, जयंतीलाल परमार, नंदलाल अहिरवार, अरुण शर्मा, जेवेंद्र बोराडे, अर्पण दुबे एवं अरविंद रैकवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, नर्मदापुरम एवं जिला प्रशासन नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की उभरती हुई तीरंदाजी प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच प्रदान करना तथा खिलाड़ियों में खेल कौशल, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है।

