
नर्मदापुरम / शनिवार दिनांक 14.11.2026 को 33 के.व्ही. रेलवे फीडर पर प्रातः 11बजे से दोपहर 3 बजे तक एवं मिड स्पान पोल स्थापित किए जाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य के कारण 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र भट्टी से निकलने वाले समस्त 11 के.व्ही. फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही संबंधित 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. लाइनों से जुड़े समस्त उच्चदाब उपभोक्ताओं का विद्युत प्रदाय भी कार्य अवधि के दौरान बंद रहेगा। अपरिहार्य तकनीकी कारणों से विद्युत प्रदाय बंद रहने की अवधि में परिवर्तन संभव है।

