दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
कोविड-19 महामारी के दौरान जिले में अपनी सेवाएं देने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जानकारी को लेकर कोविड-19 स्वास्थ्य सेवा संगठन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक /एन.एच.एम./एचआर/2026/2544, 11 नवंबर के पालन में समस्त सीएमएचओ से कोविड काल में विभिन्न पदों पर रखे गए अस्थायी मानव संसाधन की नियुक्ति संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप एवं गूगल शीट में 3 दिवस के भीतर चाही गई है।ज्ञापन में कहा कि नर्मदापुरम जिले में कोविड-19 के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले समस्त अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी शीघ्र संकलित कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ई-मेल आईडी एवं संलग्न गूगल शीट पर प्रेषित की जाए, ताकि सभी कर्मियों का विवरण शासन स्तर पर समय पर दर्ज हो सके। संगठन ने कहा है कि महामारी के कठिन दौर में इन कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दी थीं, इसलिए उनका विवरण समय पर शासन तक पहुंचना जरूरी हैं ।

