सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान का विरोध
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में शुक्रवार को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी का बंगला घेरा। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने काबू पाया । कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनार्दन मिश्रा के आपत्तिजनक बयान को लेकर उन पर केस दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान दिन रात मेहनत करता है और उसका अपमान नहीं होना चाहिए। दोपहर को हुए इस विरोध प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की गई । इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। गौरतलब है कि जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि किसान ती महीने मेहनत करता है और बाकी नौ महीने राजश्री, बोतल, चोंगी और अन्य कार्य में बिताता हैं । इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरिजा शंकर शर्मा , शिवाकांत पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसियों ने किसान का अपमान बताते हुए घोर निंदा की गई और कहा कि यह किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । भाजपा सांसद पर केस दर्ज होना चाहिए । इस दौरान भारी संख्या में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पीछे हटाया और इसमें कांग्रेसने ज्ञापन सौंप कर भाजपा सांसद पर केस दर्ज करने की मांग की।

