
नर्मदापुरम / स्वामी दयानंद सरस्वती आदर्श सेकेंडरी स्कूल सिवनी मालवा में विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से ध्यान एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य अमरीश द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर आचार्य अमरीश जी ने विद्यार्थियों को ध्यान के महत्व, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान करने से मन शांत रहता है तथा पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मेडिटेशन में भाग लिया और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंगवाने, श्रीमती ज्योति सिंगवाने एवं शिक्षक संतोष रघुवंशी, दिनेश बरखने, प्रमोद कुशवाहा, अजीत वर्मा एवं शिक्षिकाएं रश्मि सोनी, पायल जलखरे, मेघा गौर, रितु भारद्वाज, जया लोवंशी आदि उपस्थित रहे।
उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक सोच भी जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पढ़ाई के साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

