
नर्मदापुरम / सपाक्स स्पीक संस्था जिला इकाई नर्मदापुरम ने दीपावली मिलन समारोह संस्था के जिला अध्यक्ष के एन त्रिपाठी के निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा, संस्था के मार्गदर्शक पंडित कृष्ण गोपाल मिश्र, पंडित जय शंकर तिवारी, पंडित महेश शर्मा, ओ पी तिवारी, बद्री प्रसाद कौरव, प्रभु दयाल स्वामी, दुर्गेश नंदन व्यास, एच के वर्मा, चूणामणि मिश्रा, राजेश यादव, गोवर्धन यादव, धर्मेंद्र राजोरिया, निखिल राय, जितेन्द्र राय, जितेन्द्र कुमार सिंह, लल्ला सोनी सराफा, संजीव शर्मा, श्रीमती त्रिवेणी त्रिपाठी व जयवाला निगम शामिल हुए। इस अवसर पर पं. गिरिजा शंकर शर्मा व पंडित कृष्ण गोपाल मिश्र ने अपने सम्बोधन में आरक्षण व्यवस्था पर प्रकाश डाला एवं पदोन्नति में आरक्षण यूजीसी एस सी एस टी एक्ट के विरोध स्वरूप जिला स्तर पर आंदोलन धरना की बात रखी। जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की । त्रिपाठी ने कहा हम शीघ्र मीटिंग कर धरना प्रदर्शन की तिथि घोषित करेंगे।

