
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली, टेकापार एवं छीराई में दबिश देकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 10 स्थानों की तलाशी ली गई। इसमें 25 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 250 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये आंकी गई है।
प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत 4 प्रकरण कायम किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

