
नर्मदापुरम / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136-सिवनीमालवा, 137-होशंगाबाद, 138-सोहागपुर एवं 139-पिपरिया की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन जिला कार्यालय, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर किया जाएगा। नागरिक संबंधित कार्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकेंगे।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 12 नवंबर, गुरुवार को शाम 5 बजे जिला कार्यालय में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।

