
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के अंतर्गत यम द्वितीया (भाई दूज) पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कायस्थ परिवार समिति सिवनी मालवा ने अपने इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का सामूहिक पूजन नगर उपाध्यक्ष उमेश गौड़ के निवास पर किया।
पंडित रामशंकर दुबे द्वारा पूर्ण विधि-विधान से हवन एवं मंत्रोच्चार सहित पूजन कराया गया। इस अवसर पर सभी चित्रांश बंधुओं ने एकत्र होकर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन-अर्चना की। साथ ही सभी सामाजिक बंधुओं ने एक-दूसरे को पांच दिवसीय दीपावली पर्व एवं भाई दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विधि-विधान से पूजन-अर्चन के पश्चात आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। इसके बाद आगामी कार्यक्रमों की चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई और सभी की सहमति ली गई।
इस अवसर पर समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

