दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ पिपरिया में नकबजनी का पर्दाफाश किया। भारत फायनेंशियल इंक्लूजन बैंक व्ही. व्ही गिरी वार्ड पिपरिया के मैनेजर / फरियादी राजकुमार यादव पिता अपरबल सिंह द्वारा थाना उपस्थित आकर इस आशय की सूचना दिया था कि दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर ने बैंक का ताला तोड़ कर बैंक के अंदर रखी तिजोरी का ताला तोड़ने का प्रयास किया तथा बैंक के अंदर से 2 नग लिनेवो कंपनी के टेबलेट चोरी कर लिये है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पिपरिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी करने संबंधी धाराओं 305(ए), 331 (4) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चूंकि घटना नगबजनी से संबंधित थी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम दीपक कुमार शुक्ला को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए। थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पृथक पृथक टीमें बनाकर आरोपी की पतारसी हेतु खोजबीन शुरु की गई । विशेषज्ञ टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस पास के लगभग 25 सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेज, घटना स्थल पर मिले भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों को एकत्रित कर संदेह के आधार पर नितिन उर्फ सेंडा निवासी गली नं. 1 टावर मोहल्ला पिपरिया को चिन्हित करते हुए आभिरक्षा में लिया गया जो कि घटना अवधि में बैंक तरफ से आते जाते संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दिया तथा जिसपर पूर्व से चोरी / नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध है। संदिग्ध नितिन उर्फ सेंडा से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई। जो कि आरोपी द्वारा बैंक की पीछे वाली दीवार में लगे पाईप के सहारे बैंक की छत पर चढ़ कर बैंक में प्रवेश कर ताला तोड़ कर नकबजनी करना स्वीकार किया। विधिपूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से चोरी किये हुये दो नग टेबलेट कीमती करीबन 70 हजार रूपये बरामद किये गये है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से अन्य चोरी के अपराधों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है । दो नग लेनबो कंपनी के टेबलेट कीमती करीबन 70 हजार रूपये। नितिन उर्फ सेंडा सिलावट पिता लखनलाल सिलावट उम्र 40 साल निवासी गली नं. 1 टावर मोहल्ला पिपरिया थाना स्टेशन रोड पिपरिया आरोपी थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है । इसके विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पिपरिया में करीब 1 दर्जन चोरी व नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया आशीष पवार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन और थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक महेन्द्र बघेल द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका पुलिस टीम निरीक्षक महेन्द्र सिंह बघेल, उ.नि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उ.नि जी.एस ठाकुर, प्र.आर. प्रकाश, आर. अजय चौहान, आर. प्रभाकर, आर. अभिषेक, आर. संजय एवं सायबर सेल से आरक्षक प्रशांत राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

