

नर्मदापुरम / अन्नकूट महोत्सव यानी गोवर्धन पूजा। यह दिवाली के अगले दिन, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में यह 10 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर दोपहर 12:31 से 10 नवंबर दोपहर 2:00 बजे तक है, इसलिए कुछ पंचांगों में 9 नवंबर भी माना गया है।
अन्नकूट का अर्थ क्या है ?….
– अन्न + कूट = अन्न का पहाड़…
– इस दिन मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के सामने चावल, सब्जी, मिठाई, फल, अनाज से बने पकवानों को पहाड़ के आकार में सजाकर भोग लगाया जाता है।
– बाद में यही भोग प्रसाद के रूप में सभी भक्तों में बांटा जाता है। 2d67
पौराणिक कथा….
ब्रजवासी हर साल बारिश के देवता इंद्र की पूजा करते थे। बालकृष्ण ने समझाया कि हमारा भरण-पोषण इंद्र नहीं, बल्कि गोवर्धन पर्वत, वन और गौ-माता से होता है, इसलिए गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए।
इससे नाराज इंद्र ने ब्रज में 7 दिन तक मूसलाधार बारिश कर दी। तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर 7 दिन तक उठाए रखा और ब्रजवासियों, गौवंश और पशु-पक्षियों की रक्षा की।
बारिश थमने पर ब्रजवासियों ने गोवर्धन की पूजा की और तभी से यह पर्व अन्नकूट के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
56 भोग क्यों लगाते हैं?….
मान्यता है कि 7 दिन तक पर्वत उठाए रखने के दौरान श्रीकृष्ण ने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। वे दिन में 8 बार भोजन करते थे।
इसलिए 7 दिन x 8 प्रहर = 56 प्रकार के पकवान बनाकर चढ़ाए गए। यही छप्पन भोग कहलाता है।
भोग में सबसे ऊपर माखन, मिश्री, पेड़ा, रबड़ी जैसी दूध की चीजें, और बीच में पके चावल का ढेर रखा जाता है, जो गोवर्धन पर्वत का प्रतीक होता है।
पूजा विधि……..
– *1. गोवर्धन बनाना:* घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं, फूलों और दीपों से सजाएं।
– *2. गौ-पूजन:* गाय-बैल को सजाकर, तिलक लगाकर पूजा करें और गुड़-चारा खिलाएं।
– *3. अन्नकूट भोग:* 56 भोग या अपनी सामर्थ्य अनुसार पंचमेल सब्जी, कढ़ी, चावल, पूड़ी, मिठाई बनाकर श्रीकृष्ण को अर्पित करें।
– *4. परिक्रमा:* गोवर्धन को दूध अर्पित करके 7 परिक्रमा लगाने की मान्यता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
– *5. प्रसाद वितरण:* पूजा के बाद अन्नकूट सभी को प्रसाद रूप में बांटें।
इसका संदेश क्या है?….
अन्नकूट सिर्फ पूजा नहीं है, यह प्रकृति, किसान, गोवंश और समाज के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह सिखाता है कि मनुष्य का जीवन प्रकृति, जल और पशुधन के सहयोग से ही समृद्ध बनता है। 2d67
ब्रज में मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में यह सबसे भव्य रूप में मनाया जाता है, जहां भक्त गोवर्धन पर्वत की लगभग 21 किमी की परिक्रमा करते हैं।

