
नर्मदापुरम / गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ज्योति लाज वाले रमेश सोनी परिवार द्वारा अन्नकूट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। अन्नकूट के लिए परिवार सुबह से ही कार्यों में लगा रहा। रात्रि को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन महाराज के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश सोनी ने बताया कि यह आयोजन परिवार की परंपरा के अनुसार हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार की महिलाएं स्वयं भगवान का भोग तैयार करती हैं। भोग में तरह-तरह के पकवान, मिठाई, फल और अन्न शामिल होते हैं, जिसे पहले भगवान को अर्पित किया जाता है और बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। अन्नकूट दर्शन के दौरान पूरा परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा।

