उनके साथ बिताए पलों को किया याद
पत्रकार संघ के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में मंगलवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान पत्रकार, समाजसेवी, विशिष्ट जन, परिजन सहित अन्य लोग शामिल हुए । श्री तिवारी के जन्मदिन पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी । इसके साथ ही उनके साथ बीते पलों को भी याद किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को भी सांझा किया। इसके साथ ही लोगों ने भी उनके साथ अपने बीते हुए पल को सांझा कर बधाई दी और भगवान से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

