इस बार हुआ नवाचार बनाए सतपुड़ा साथी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई कोर क्षेत्र में शनिवार से जंगल सफारी का शुभारंभ हुआ । इसका शुभारंभ दो बेटियों ने किया जिन्हें सतपुड़ा साथी नाम दिया और उन्होंने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। पहले सतपुड़ा साथी की जिप्सी रवाना हुई उसके पीछे पर्यटकों की जिप्सी पहुंची। यहां पर सैलानी टाइगर सहित बायसन, चीतल, भालू , बारासिंघा सहित अन्य पशु पक्षियों का दीदार करेंगे । सैलानियों को तिलक लगाकर फूल माला पहनाई और एसडीओ अंकित जामोद ने हरी झंडी दिखाई। ज्ञात हो कि इसके पहले 4 अक्टूबर को चूरना के गेट खोले गए थे लेकिन सड़क खराब होने की वजह से मढ़ई क्षेत्र के गेट खोलने में देरी हो गई थी। अब धीरे-धीरे मढ़ई क्षेत्र के सभी पर्यटक क्षेत्र पर सैलानी भ्रमण कर सकेंगे । इस बार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में नवाचार किया गया है और ग्रामीण अंचलों ने सतपुड़ा साथी बनाए गए हैं।

