दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र में हुई चैन स्केचिंग के आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। फरियादिया सोनिया पति वैभव चौरे निवासी हिंगलाज कालोनी कालिका नगर बाबई रोड ने रिपोर्ट की थी कि डबल फाटक ओवर ब्रिज पर नर्मदा अपना अस्पताल के पास इटारसी तरफ से एक बिना नंबर की पल्सर मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आये और अचानक से पीछे बैठे व्यक्ति ने जल्दी से मेरे गले में पहनी हुई सोने की चेन झपटा मार कर झपट लिया और वहा से तेजी से भाग गये। इसी प्रकार थाना कोतवाली में फरियादिया मोनिका उमरिया पति नरेंद्र उमरिया उम्र 40 साल निवासी कमला हाईटेक सिटी कुलामडी रोड नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि एक अक्टूबर को अपनी स्कूटी से लड़की को लेकर बाजार जा रही थी कि जिला अस्पताल तिराहा चाणक्य फोटो काफी के सामने पहुंचे कि पीछे से एक मोटर साईकिल पर सवार 3 लड़के आये और पीछे बैठे व्यक्ति ने मेरे गले में पहना हुआ सोने के मंगल सूत्र पर हाथ से झपटा मारा जिससे मंगल सूत्र का पैंडल टूट कर उसके हाथ में चला गया बाकी चेन मेरे गले में ही रह गई तीनो लड़के मोटर साईकिल पर मास्क लगाकर चेहरा कवर किये हुए थे जो हीरो हौंडा शोरुम तरफ भाग गए। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जितेंद्र पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना कोतवाली एवं थाना देहात नर्मदापुरम की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस दौरान संपूर्ण शहर एवं आसपास के लगभग 500 CCTV फुटेज खंगाले गए ,जो टीम द्वारा पाया कि संदेही मोटर साईकिल पर सवार तीन युवक भोपाल तिराहा से बुदनी तरफ जाते दिखे इस दौरान प्राप्त रुट के आधार पर बुदनी, बरखेड़ा, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, मिसरोद तथा भोपाल तक फूटेज खंगाले गए । पुलिस टीम लगातार भोपाल में डेरा जमाये हुए, आरोपियों की तलाश कर रही थी प्राप्त सबूतों के आधार पर संदेही मोटर साईकिल व युवको की फोटो व वीडियों दिखाकर मुखबिर मामूर कर पतारसी जारी रखी । 10 अक्टूबर को संदेही एक युवक घटना में प्रयुक्त संदेही मोटर साईकिल से मिसरोद से मंडीदीप तरफ जा रहा है, जिस पर टीम द्वारा घेरा बंदी कर उक्त मोटर साईकिल पर सवार युवक को मोटर साईकिल सहित ग्यारह मील ओवर ब्रिज के निचे घेरा बंदी कर रोका गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ किया जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया, नाम पूछने पर विधि विरुद्ध बालक व दो अन्य साथियों में एक जीशान खान निवासी अर्जुन नगर मैंदा मील भोपाल का रहना बताया व एक अन्य साथी का होना बताया । जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर अपने पास रखे सोने की एक चेन तथा सोने के मंगल सूत्र का पैंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बजाज कंपनी की NS 125 क्रमांक MP 04 YA 6917 को विधिवत जप्त की जाकर विधि विरुद्ध बालक को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा । आरोपियों द्वारा जिला भोपाल के थाना मिसरोद एवं थाना कोलार में भी इस प्रकार की घटना कारित करना बताया । विधि विरुद्ध बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जायेगा । इसमें निरीक्षक कंचन ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली ,निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम , निरीक्षक पदम सिंह मौर्य प्रभारी सायबर सेल, उनि महेश जाट, उनि भगवत सिंह उइके ,सउनि संजय रघुवंशी, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर. 307 नवीन दुबे , प्र.आर. 583 रीतेश यदुवंशी, आर.733 चेतन नरवरे ,आर.305 कपिल विश्वकर्मा, आर.864 जितेंद्र सिंह राजपूत, आर.537 सुनील साहू, आर. 487 प्रशांत राजपूत, आर.839 पंकेश बघेला, आर. हरीश डिगारसे , आर. अविनाशी हरोड़े ,आर. गजेन्द्र डडोरे, सायबर आर.संदीप यदुवंशी व आर. दीपेश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

