
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी अरविंद शाह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के द्वारा जुआ रेड कार्रवाई करते हुए मातापुरा सोहागपुर में बंद कमरे में जुआ खेलते पाए गए व्यक्तियों एवं मकान मालिक सहित कुल 10 लोगों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2026 को माता पुरा वार्ड में भूरा प्रजापति के मकान के ऊपर कमरे में ताश पत्तों पर रुपयों-पैसों से हार जीत का दांव लगाकर कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा उक्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जुआ खेलते पाए गए व्यक्तियों के नाम निम्नानुसार हैं……
* कल्लू पिता परसादी लाल प्रजापति, उम्र 38 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर।
* गोवर्धन पिता मानकलाल प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर।
यशवंत पिता पप्पू प्रजापति, उम्र 19 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर।
* किशोरी पिता खेमचंद्र प्रजापति, उम्र 38 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर।
* वीरनलाल पिता दलपत प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी रामगंज सोहागपुर।
* कृष्ण कुमार पिता रघुवीर अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड सोहागपुर।
* गुड्डून साहू पिता मंजू साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर।
* शेर उर्फ जगदीश पिता गंगाराम कहार, उम्र 35 वर्ष, निवासी मातापुरा सुभाष वार्ड सोहागपुर।
* परसराम पिता मानकलाल प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर।
एवं उक्त मकान मालिक भूरा उर्फ भूरी पिता परसादी लाल प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी मातापुरा सोहागपुर द्वारा अपने घर के कमरे को जुआघर के रूप में चलाते पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
उक्त सभी 10 आरोपियों से कुल नगदी 30,200 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 700/20206 धारा 13, 3 जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्रवाई में सउनि करण सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेश मिश्रा, आरक्षक संतोष टेकाम, सुनील ओझा, राजकुमार यादव, नंदकिशोर रजक, निलेश रघुवंशी एवं संदीप चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

