
नर्मदापुरम / दीपावली के दूसरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रालियों से कचरा निकला। बाजार क्षेत्र में खासकर इंदिरा चौक, सतरस्ता, बस स्टेंड, नेहरू पार्क रोड के साथ ही समूचे वार्डों में चले स्वच्छता अभियान में नगरपालिका के कर्मचारी सफाई में लगे रहे।
स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में बाजार क्षेत्र सहित समूचे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दीपावली के उपरांत निकले को कचरों को तत्काल हटाया गया। उन्होंने बताया कि अभी कुछ स्थान शेष है, जहां मंगलवार को साफ सफाई कराई जाएगी।

