दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सुहागपुर में घर में जुआं खेल रहे 10 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन मे तथा एसडीओपी अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व मे सोहागपुर पुलिस टीम द्वारा जुआं रेड कार्यवाही करते हुए मातापुरा सोहागपुर मे बंद कमरे मे जुआं खेलते पाए गए व्यक्तियों एवं मकान मालिक सहित कुल 10 लोगों पर जुआं एक्ट तहत कार्यवाही कर सभी के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। सोमवार को माता पुरा वार्ड में भूरा प्रजापति के मकान के ऊपर कमरे मे तांस पत्तों पर रुपयों पैसे से हारजीत का दांव लगाकर कुछ लोग जुआं खेलने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा उक्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जुआं खेलते पाए गए व्यक्तियों कल्लू पिता परसादी लाल प्रजापति उम्र 38 साल निवासी मातापुरा सोहागपुर, गोवर्धन पिता मानकलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी मातापुरा सोहागपुर, यशवंत पिता पप्पू प्रजापति उम्र 19 साल निवासी मातापुरा सोहागपुर, किशोरी पिता खेमचंद्र प्रजापति उम्र 38 साल निवासी मातापुरा सोहागपुर वीरनलाल पिता दलपत प्रजापति उम्र 40 साल निवासी रामगंज सोहागपुर, कृष्ण कुमार पिता रघुवीर अहिरवार उम्र 25 साल निवासी सुभाष वार्ड सोहागपुर,गुड्डन साहू पिता मंजू साहू उम्र 29 साल निवासी मातापुरा सोहागपुर, शेरु उर्फ जगदीश पिता गंगाराम कहार उम्र 35 साल निवासी मातापुरा सुभाष वार्ड सोहागपुर, परसराम पिता मानकलाल प्रजापति उम्र 28 साल निवासी मातापुरा सोहागपुर के विरुध्द 13 जुआँ एक्ट तहत एवं उक्त मकान मालिक – भूरा उर्फ भूरी पिता परसादी लाल प्रजापति उम्र 35 साल निवासी मातपुरा सोहागपुर के द्वारा अपने घर के कमरे को जुआँघर के रूप मे चलाते पाए जाने पर उक्त मकान मालिक भूरा उर्फ भूरी प्रजापति के विरुद्ध 3 जुआँ एक्ट तहत कार्यवाही की जाकर विधिअनुसार कार्यवाही करते हुए उक्त सभी 10 आरोपियों से कुल नगदी 30200 रुपये एवं 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही की है। उक्त सभी 10 आरोपियों के विरुध्द प्रथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए एसडीएम न्यायालय मे पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे सउनि वरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेश मिश्रा, आरक्षक संतोष टेकाम, सुनील ओझा, राजकुमार यादव, नंदकिशोर रजक, नीलेश रघुवंशी, संदीप चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

