



नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल पर फटाखा बाजार एवं एसएनजी ग्राउंड में लगे बाजार में शुभ लाभ काउंटर लगाया गया था। जिसमें दीपावली से संबंधित एकत्रित हुई सामग्री को पहाड़िया क्षेत्र के स्मल क्षेत्र के नागरिकों में बांटा गया। वहीं दीपावली के पूर्व नगरपालिका के समस्त वाहनों की पूजन अर्चन की गई।
लेखा अधिकारी योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगरपालिका के समस्त वाहनों को गुप्ता ग्राउंड में एकत्रित किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य समिति सभापति रिचा तिवारी द्वारा पूजा अर्चन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वच्छता नोडल अनुराग तिवारी, विशाल शर्मा, संजय लुटारे, सतीष यादव, अतिक्रमण दल के सदस्य शेख सिकंदर सहित समस्त वाहन चालाक नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।

