

नर्मदापुरम / दीपावली पर्व के अवसर पर नगर पालिका इटारसी के पूर्व पार्षद महेश आर्य ने शहर के सफाई मित्रों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं उनके अथक परिश्रम और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेश आर्य ने कहा कि जब पूरा शहर दीपावली की खुशियां मनाता है, तब हमारे सफाई मित्र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं।
उन्होंने सफाई मित्रों को स्वच्छ इटारसी के असली नायक बताते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी।

