

नर्मदापुरम / रविवार दिनांक 08/11/2026 को फरियादी कपिल कहार पिता तुलाराम कहार, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर कॉलोनी, थाना स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा सूचना दी गई कि उसका 05 वर्षीय पुत्र लोकेश कहार दिनांक 08/11/2026 को लगभग 16:00 बजे घर से बाहर खेलने गया था, जो शाम लगभग 18:00 बजे तक वापस घर नहीं आया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पिपरिया में अपराध क्रमांक 454/2026 धारा 137(2) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चूंकि घटना 05 वर्षीय बच्चे से संबंधित थी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला भापुसे द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए SDOP पिपरिया एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया को बच्चे की खोजबीन के लिये पृथक पृथक टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई एवं टीम गठित कर संभावित स्थानों पर सघन तलाश एवं पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 05 घंटे के अंदर गुमशुदा बालक लोकेश कहार को ग्राम खेरी कला से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी उपरांत बालक को सकुशल उसके पिता एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस की तत्परता, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा बालक को अल्प समय में सुरक्षित तलाश कर परिजनों से मिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला भापुसे के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं SDOP पिपरिया आशीष पवार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल एवं सउनि दिलीप परते, सउनि मोहन उइके, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक प्रभाकर एवं महिला आरक्षक पल्लवी की सराहनीय भूमिका रही।

