देर रात हुआ हादसा कार का अगला हिस्सा जला
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में रविवार सोमवार की दरम्यानी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने सदर बाजार चौराहे पर एक कार में आग गई । इससे अफरा तफरी का माहौल हो गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि कार में आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है ।लेकिन कार का आगे का हिस्सा जलकर नष्ट हो गए हैं । बताया जाता है कि एमपी 04 टीवी 3029 कार होटल वल्लभ के पास खड़ी थी और अचानक इसमें आग लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

