



नर्मदापुरम / रविवार को दीपावली के दिन देर रात सोमवार रात्रि एक बजे के लगभग टेलीफोन एक्सचेंज के सामने होटल वल्लभ विलास के सामने खड़ी एमपी 04 TB 3029 स्विफ्ट कार के इंजन तरफ अचानक आग लग गई, जिससे दोनों टायर और वायरिंग जलकर राख हो गईं। आग कैसे लगी यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। दीपावली पर पटाखे की वजह से कई हादसे हो जाते हैं। वही रंगजी स्वीट्स के पंडाल भी लगे थे वह भी आग की चपेट में आ गए।

