दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के सतरस्ता शंकर किराना स्टोर के सामने ग्राम बुदनी थाना माखननगर से सामान खरीदी करने आये प्रेमनारायण केवट पिता किलोर सिंह केवट उम्र 32 साल के पेन्ट के जेब से नोटो की गड्डी 15450 रुपये निकालकर चोरी कर एक अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गया था। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा अप.क्र. 1060/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम निरी. गौरव सिंह बुंदेला ने त्वरित कार्यवाही कर तुरंत टीम बनाकर हुलिया के आधार पर चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की। जो पुलिस टीम द्वारा 6 घण्टे के भीतर फरियादी प्रेमनारायण केवट के पैसे चोरी करने वाले चोर संजू उर्फ बादल पारधी पिता इमलेट पारधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम शिवपुर, थाना शिवपुर को तकनीकी साधनों का उपयोग करके पकड़ने में सफलता हासिल की है। जो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये पैसे बरामद कर न्यायालय न्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है। ज्ञातव्य है कि उक्त आरोपी संजू उर्फ बादल पारधी के विरुद्ध अलग अलग थानों में पूर्व से पांच अपराध पंजीबध्द है । जिसके जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही पृथक से की जाती है। महत्वपूर्ण भूमिका निरी, गौरव सिहं बुंदेला थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम, उनि रेबाराम गायकवाड, उनि संजय रघुवंशी, आर हरीश, आर अविनाशी, आर अजनेश, आर. कपिल जाट, आर मनीष सोनी, आर गजेन्द्र डंडोरे, आर गणेश, आर आनंद की सराहनीय भूमिका रही।
A

