


नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-18 बालक क्रिकेट टीम का चयन किया जाना है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोहर बिल्थरिया ने बताया कि चयन ट्रायल दिनांक 11 नवंबर, शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम पर आयोजित की जाएगी।
जिस खिलाड़ी का जन्म 01 सितंबर 2008 को या उसके बाद हुआ हो, वे इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्डएवं मार्क शीट साथ लाना अनिवार्य होगा।
इस चयन ट्रायल में नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा, बनखेड़ी, माखननगर सहित जिले के समस्त तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जिला संघ के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पात्र क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जिले की टीम में स्थान बनाने का अवसर प्राप्त करें।
चयनित खिलाड़ियों को नर्मदापुरम संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

