चार दिन पहले ही पहुंचे थे आंखमऊ
दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम आंख मऊ में एक नव दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इसको लेकर अब पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। सुहागपुर एसडीओपी अरविंद शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड की जांच चल रही है । वहीं आगे पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतक आदर्श और उसकी पत्नी भारती पथरोटा के गांव के रहने वाले हैं लेकिन वह 4 नवंबर को ग्राम आंखमऊ अपने नाना नानी के यहां आए थे । परिजनों ने बताया कि सब कुछ दोनों में सामान्य था। अब इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। नव दंपति का शव पत्नी के भाई ने देखा। फांसी पर युवक लटका था और भारती का सब बेड पर था , भारतीय गर्भवती थी । अब पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है। मृतक आदर्श का पोस्टमार्टम नर्मदापुरम में हुआ और भारती का माखन नगर में किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में खुलासा होगा । अभी मर्ग कायम कर लिया है ।
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया सुसाइड की जांच चल रही है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति पर कुछ कहा जा सकता है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
अरविंद शाह
एसडीओपी सोहागपुर
