






नर्मदापुरम / हर खास त्यौहार पर मिठाई का पूजन में महत्व रहता है और आज दीपावली को लक्ष्मी पूजन के लिए मिठाई खरीदने वालों की भीड़ राजस्थान मिष्ठान भंडार चक्कर रोड पर लगी रही। आज जब मिलावट का दौर चल रहा है, तो राजस्थान भंडार हमेशा से लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं और अपनी शुद्धता की वजह से आमजन ग्राहक उनके पास चक्कर रोड भी पहुंच रहे हैं। हंसमुख स्वभाव के धनी चेनाराम जाट ने पहले मीनाक्षी चौक पर राजस्थान मिष्ठान भंडार के नाम से अपना प्रतिष्ठान प्रारंभ किया था। अब उन्होंने चक्कर रोड पर राजस्थान मिष्ठान भंडार के नाम से अपना प्रतिष्ठान प्रारंभ किया है। जहां पर दीपावली पर लोगों को मिठाई लेने वालों की भीड़ लगी रही।
हर खुशी के मौक़े पर मिठाइयों के आर्डर लिए जाते हैं…. जाट
राजस्थान मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर चेनाराम जाट ने बताया कि हमारे यहां सभी पार्टियों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती है और मिठाईयों के आर्डर दिए जाते हैं।

