
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2015 के तहत विकासखंड नर्मदापुरम की ग्राम डोंगरवाड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के आवंटन हेतु पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दुकान आवंटन प्राधिकारी, नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाए जाने के कारण पूर्व में दुकान का आवंटन निरस्त किया गया था। इसके पश्चात नवीन आवंटन की कार्यवाही के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पात्र संस्थाएं विभागीय पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उचित मूल्य दुकान के आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नियमानुसार संपादित की जाएगी।

