
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से बुधवार को जनपद पंचायत सिवनी मालवा प्रांगण में दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सिवनी मालवा की 96 ग्राम पंचायतों और नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से दिव्यांगजन परीक्षण के लिए पहुंचे। जनपद द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी। शिविर में 54 दिव्यांगजनों के पंजीयन किए गए, जिसमें 23 दिव्यांग प्रमाण पत्र बने, 46 सहायक उपकरण के लिए चयन किया गया और 14 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
इस दौरान सीईओ श्रुति चौधरी, एसएसओ रविन्द्र राजपूत, एसएसओ राहुल साहू सहित जनपद पंचायत और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

