

नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 5 नवंबर 2026 को युवा उत्सव के तृतीय दिवस एकल गायन शास्त्रीय, सुगम गायन पाश्चात्य, समूह गायन भारतीय, वादन परकुशन, वादन नान परकुशन, एकल नृत्य, समूह नृत्य का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी सी पांडे, प्रेरक व्याख्याता सुधीर गौर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गौखले, जिला उत्सव प्रभारी डॉm संध्या राय, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. आर बी शाह, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. रागिनी सिकरवार ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की।
युवा उत्सव के तृतीय दिवस संगीत विभाग के विभागाध्यक्षक प्रेमकांत कटंकर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया । श्री कटंगकार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने गायन एवं नृत्य की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी सी पांडे ने अपने उद्बोधन में छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नृत्य एवं संगीत हमारे जीवन में उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रतियोगिता हमें हमारी प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति से जोड़ती है।
युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गोखले ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए छात्राएं भरपूर तैयारी करें, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के विभिन्न महाविद्यालय में किया जाना है। जिला स्तरीय निर्देशों की जानकारी छात्राओं से सांझा की जाएगी।
एकल गायन शास्त्रीय में रिंकी यादव, एकल गायन सुगम प्रथम हर्षिता चौरे, द्वितीय श्रद्धा राजपूत, तृतीय सलोनी राजपूत रही। समूह गायन भारतीय पूनम गिर गोस्वामी, वादन परकुशन में दीपिका यादव, वादन नान परकुशन रिंकी यादव, एकल नृत्य में सौम्य मांगरोल, समूह नृत्य में सानिया मांझी एवं समूह रही।
निर्णायक के रूप में डॉ. भारती दुबे, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. दुर्गेश तेली, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. मनीषा तिवारी, श्रीमती नीलम चौधरी, कुमारी पूजा गोस्वामी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की।
इन प्रतियोगिताओं में डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. संगीता पारे, डॉ. नारायण सिंह उपरेलिया, डॉ. कीर्ति दीक्षित, श्रीमती प्रीति ठाकुर, श्रीमती दीपिका राजपूत, श्रीमती अंकिता तिवारी, कुमारी श्वेता वर्मा ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती मनीषा बाघमारे, कुमारी काजल बाथरे, कुमारी काजोल सेन, कु. राधा बरखड़े, डॉ. मनीष चंद चौधरी, डॉ. हेमंत चौधरी, शुभम भद्रे, देवेंद्र सैनी, डॉ. वंदना मगरदे, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. तृप्ति कमलपुरिया, श्रीमती शिवानी जोशी, कुमारी डॉली गठोले महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

