
नर्मदापुरम / प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व शाखा से अनंत सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
कार्यालय अधीक्षक मुनेंद्र पांडेय ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं जिनका समाधान कराने निर्देश दिए गए।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करें। आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। अधिक से अधिक समस्या सुने और उनका समाधान करें।

