
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए एक सौ नब्बे हितग्राही मूलक एवं पांच सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत नदवाडा में गुरूवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमति सविता मालवीय सुश्री नसरीन वानो एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत नदवाडा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा छियासी प्रधानमंत्री आवास एक खेत तालाब तीन डगवेल रिचार्ज पिट एक कार्य एक बगिया मां के नाम तथा चार सी सी नाली निर्माण का कार्य कराया गया था। जिन कार्यों का सत्यापन गुरूवार को पूर्ण कर लिया गया इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि सतरा लाख उन्नसठ हजार तीन सौ अड़तीस रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान इक्तालीस कार्य पूर्ण हुए हैं एवं चाऊअन कार्य प्रगतिरत है। जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में सुधीर शर्मा पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह रधुवंशी लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती उषा पटेल, सचिव रामस्वरूप पटेल, ग्राम रोजगार सहायक वीर सिंह सोनवंशी तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

